सीबीएसई 10वीं 12वीं कक्षा के प्रश्न पत्र के पैटर्न में किए गए ये बदलाव

 पटना 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के जीवविज्ञान (बायोलॉजी) के प्रश्नपत्र पैटर्न में बदलाव किया है। 12वीं के बायोलॉजी में अब केस स्टडी संबंधित 10 फीसदी प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि 10वीं और 12वीं दोनों में 20 फीसदी वस्तुनिष्ठ (आब्जेक्टिव) प्रश्न रहेंगे। इसमें मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न के साथ एक शब्द में उत्तर और खाली स्थान भरने वाले प्रश्न भी शामिल रहेंगे। 
दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना के जीवविज्ञान के शिक्षक संजय कुमार ने बताया कि अब तक 10 फीसदी ही वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते थे। मगर 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में 20 फीसदी वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेंगे। ज्ञात हो कि 2020 में सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के सभी विषयों में वस्तुनिष्ठ प्रश्न देना शुरू किया है। इसमें मल्टीपल च्वाइस के साथ एक शब्द में उत्तर देना आदि शामिल है। इसके अलावा दो और तीन अंकों के लघु उत्तरीय और छह अंकों के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल थे। 

बोर्ड ने नये सत्र में कई विषयों के चैप्टर में भी बदलाव किया है। 12वीं केमेस्ट्री (रसायन विज्ञान)की बात करें तो सॉलिड स्टेट चैप्टर में पी ब्लॉक के 15 ग्रुप टॉपिक पहले 11वीं में पढ़ने होते थे, लेकिन अब इस टॉपिक को 12वीं में डाल दिया गया है। नॉट्रेडम एकेडमी की केमेस्ट्री की टीचर आभा चौधरी ने बताया कि दो साल पहले यह टॉपिक 11वीं में था, लेकिन इस साल इसे 12वीं में कर दिया गया है। सेंट माइकल हाईस्कूल के भौतिकी (फिजिक्स) के शिक्षक आरके ठाकुर ने बताया कि भौतिकी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं नॉट्रेडम एकेडमी के गणित के शिक्षक एमबी कामत ने   बताया कि अप्लाइड मैथ को शुरू किया गया है। 
 

सभी स्कूल में स्कूल कॉरिकुलम कमिटी बनायी जानी है। यह कमिटी सिलेबस में बदलाव के साथ प्रश्नपत्र पैटर्न में बदलाव की जानकारी भी    साझा करेंगे। 

अगले सत्र से लागू
– केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कई विषयों के चैप्टर में किया है बदलाव-
– रसायन विज्ञान, भौतिकी समेत कई विषयों के प्रश्नपत्र का पैटर्न भी बदला
 

संयम भारद्वाज (परीक्षा नियंत्रक, सीबीएसई) ने कहा- बोर्ड ने नया कॉरिकुलम तैयार कर स्कूलों को भेज दिया है। नये कॉरिकुलम के अनुसार ही पढ़ाई होगी। इसके लिए स्कूलों को एक कमेटी बनानी हैं। सिलेबस के बदलाव की जानकारी शिक्षक छात्रों को देंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *