सीएबी जरूरी, नहीं तो आतंकवाद का अड्डा बन जायेगा देश – रितेश्वर महाराज

रायपुर
धार्मिक संत स्वामी रितेश्वर महराज ने दो टूक कहा कि सीएबी (कैब) का वे खुलकर समर्थन करते है और सभी को करना चाहिए, नहीं तो देश आतंकवादियों का अड्डा बन जाएगा। केन्द्र सरकार के फैसले से वे पूरी तरह सहमत हैं। धार्मिक मुद्दों का राजनीतिकरण ठीक नहीं। राजनीति धर्म के अनुसार ही चलना चाहिए। राजनीतिज्ञ को धार्मिक होना चाहिए। भूपेश सरकार का कामकाज छत्तीसगढ़ में अच्छा है।

अपनी वाकशैली के लिए पहचाने जाने वाले रितेश्वर महाराज मीडिया से चर्चा कर रहे थे। सीएबी बिल का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि एक भारत एक कानून के पक्ष में हूँ। राष्ट्रीय मुद्दे पर न भाजपा न कांग्रेस एक राष्ट्र-एक कानून पर  सबको सहमत होना चाहिए। आज भारतीय यदि एकजुट नहीं हुए तो देश को आतंकवाद का अड्डा बनते देर नहीं। कुछ राजनीतिक लोग धार्मिक मुद्दों को राजनीतिक मुद्दे पर परिवर्तित करने का काम करते है। यह ठीक नहीं है। यह भारतवर्ष की अस्मिता का प्रश्न है। चूंकि राजनीति करने वाले भी इसी भारत वर्ष के नागरिक है,इसलिए राजनीति में धर्म का समावेश वे गलत नहीं मानते। उन्होंने कहा कि धर्म में राजनीति का समावेश नहीं होना चाहिए, राजनीति तो धर्म से ही चलनी चाहिए।  भूपेश सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि किसानों के लिए जो काम उन्होने किया है आज प्रदेश में खुशहाली है। जो अच्छा काम करे उसकी तारीफ तो होनी ही चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *