सीएए का विरोध करने वालों को कांग्रसियों ने किया भरपूर समर्थन

इंदौर
 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा सीएए के विरोध में सडक़ों पर आने वाले लोग एक विशेष तरह की वेशभूषा में आए। इन सबका कांग्रेस ने भरपूर समर्थन दिया। नड्डा ने कहा मैं लोगों से कहना चाहता हंू कि जो लोग आपके हकों पर डाका डाल रहे हैं उनसे जरा बचकर रहना। उन्होंने कहा कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति की, इसलिए आज भी वह देश से ज्यादा वोट बैंक के लिए विशेष समाज के लोगों को उकसाकर बवाल करा रहे है। भाजपा ने तय किया कि आप गुमराह करेंगे तो हम दूध का दूध, पानी का पानी कर घर-घर जाकर सच्चाई सामने लाएंगे।

जेपी नड्डा ने कहा पं. जवाहर लाल नेहरू ने कहा था पाकिस्तान में जिन अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हुआ है, उन्हें भारत में नागरिकता मिलेगी। इसे मनमोहन सिंह ने दोहराया था। 1947 में दुनिया का सबसे बड़ा पलायन हुआ था। उससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ और उसके बाद कभी नहीं है। हमने भारत में अल्पसंख्यकों की रक्षा की। हमने भारत को धर्मनिरपेक्ष देश बनाया। पाकिस्तान और बांग्लादेश को इस्लामिक देश बनाया। भारत में मुस्लिम 11 प्रतिशत से बढक़र 14 प्रतिशत हुए। पाकिस्तान में 28 प्रतिशत से घटकर हिंदू 3 प्रतिशत बचे। बांग्लादेश में 22 प्रतिशत से घटकर 7 प्रतिशत बची। इसीलिए भारत ने हिंदू, सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध को नागरिकता देना जरूरी समझा।

नड्डा बोले- आपने बटन दबाकर शंकर लालवानी को सांसद बनाया। शंकर लालवानी ने संसद में बटन दबाकर 370 खत्म कराया। यहां बैठे लोगों के बाल सफेद हो गए हैं, वह नारा लगाते थे। एक देश में दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेगा। धारा 370 खत्म होने के बाद कश्मीर में भारत के सभी कानून लागू होंगे। इससे वहां का विकास होगा। अब कश्मीर में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। कश्मीर के भ्रष्टाचारी अब जेल में होंगे। पाकिस्तान, बंगलादेश, अफगानिस्तान में ट्रिपल तलाक बंद है। लेकिन, भारत में यह काम मोदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *