सीएए और एनआरसी पर जनता को बरगला रहा विपक्ष : स्वतंत्र देव

 नवाबगंज (उन्नाव) 
 नागरिकता संशोधन कानून तथा एनआरसी मुद्दे पर विपक्ष जनता को बरगला रहा है। यह कानून नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि देने का है। यह बात मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कही। वह ब्लॉक कार्यालय में नवनिर्मित अटल बिहारी पुस्तकालय व वाचनालय के लोकार्पण और प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विकास खंड कार्यालय में अटल द्वार का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के साथ स्वतंत्र देव सिंह ने किया। मंत्री स्वाति सिंह ने अटल बिहारी बाजपेई पुस्तकालय व वाचनालय का लोकार्पण किया। इस दौरान स्वतंत्र देव ने कहा कि अटल जी कभी झुके नहीं। वह हर जाति के लिए सदन में संघर्ष करते थे। उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भज योजना के माध्यम से पूरे देश को जोड़ने का काम किया। अब उनके अधूरे कामों को मोदी पूरा कर रहे हैं। 2024 तक सभी को आवास, स्वच्छ पानी, शौचालय और आयुष्मान कार्ड मिल जाएंगे। प्रदेश में भ्रष्टाचार का पूरी तरह से खात्मा किया जाएगा। 

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने 1972 की अटल यात्रा का स्मरण सुनाया। कहा कि नेताओं को अपने संबोधन में ऐसे शब्द बोलने चाहिए, जो सबको समझ में आए। अटल जी विरोधियों के लिए भी आदर भाव रखते थे। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह, अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा, खाद्य एवं रसद मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह), कारगर मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, एमएलसी राजबहादुर सिंह चंदेल, लैकफैड चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता संसद साक्षी महाराज ने की। इस मौके पर राज्यसभा संसद अशोक कुमार बाजपेई, संसद जय प्रकाश रावत, कौशल किशोर, विधायक ब्रजेश रावत, विधायक पंकज गुप्ता, बम्बालाल दिवाकर, अनिल सिंह, बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, चेयरमैन दिलीप लश्करी आदि मौजूद रहे।

जर्जर ब्लॉक भवन के बहुरेंगे दिन 

कार्यक्रम में विशिष्टि अतिथि रहे ग्राम्य विकास मंत्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि ब्लॉक के जर्जर भवन का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही कार्ययोजना बनेगी। मंत्री ने पीएम व सीएम आवास योजना की भी जानकारी दी।

तहसील की मांग ब्लॉक प्रमुख ने उठाई

ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने नवाबगंज को तहसील बनाए जाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने फायर स्टेशन बनाए जाने और ब्लॉक मुख्यालय पर पूर्ति निरीक्षक की नियुक्त किए जाने की मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *