सीएए, एनआरसी को लेकर जन जागरण अभियान चलाने प्रदेश भाजपा ने भी की तैयारी

 भोपाल
 नागरिकता संशोधन कानून(सीएए)व राष्टीयता नागरिकता रस्टिर (एनआरसी)क ो लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने पार्टी द्वारा तय जन जागरूकता अभियान को लेकर पार्टी की प्रदेश इकाई ने भी तैयारी शुरु कर दी है। इस अभियान में पार्टी के सभी सांसद,विधायक,तमाम पदाधिकारी अपनी भागीदारी अदा करेंगे। यह अभियान एक जनवरी से शुरु किया जाना है।

 सूत्रों के अनुसार, जनजागरण अभियान को व्यापक व प्रभावी स्वरूप देने गुरूवार को पार्टी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई है। इसमें संगठन के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे भी हिस्सा लेंगे। इनके अलावा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव,प्रदेश संगठन महामंत्री गोपाल भार्गव के अलावा प्रदेश में निवासरत राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश कोर ग्रुप के नेता,प्रदेश पदाधिकारी, ,प्रवक्ता ,सांसद,विधायक व हाल ही में निर्वाचित 33 जिलाध्यक्ष,शेष वर्तमान अध्यक्ष एवं विभिन्न प्रकोष्ठ,विभाग एवं प्रकल्पों के प्रदेश संयोजक एवं संभागीय संगठन मंत्री भी मौजूद रहेंगे। बताया जाता है,कि जनजागरण अभियान में नव निर्वाचित जिलाध्यक्षकों की भूमिका को भी मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा।

जबलपुर मे समन्वयक बैठक
 सूत्रों के अनुसार, पार्टी की एक समन्वय बैठक आज से जबलपुर में शुरु हुई। इसमें जनजागृति और जनाधार पर ध्यान केंद्रित कर काम करने और इसमें पेश आने वाली दिक्कतों को लेकर चर्चा की गई। इसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह व संगठन महामंत्री सुहास भगत के अलावा पार्टी के चारों महासचिव मनोहर ऊंटवाल,वी.डी.शर्मा,वंशीलाल गुर्जर व अजय प्रताप सिंह भी शामिल हुए।

 सोशल मीडिया पर नजर
 जन जागरण अभियान,संवाद कार्यक्रम अंतर्गत ही हाल ही में पार्टी कार्यालय में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उक्त विषयों को लेकर तकनीकी जानकारी देने के साथ ही सोशल मीडिया पर संयम के साथ जागरूकता कार्यक्रम चलाने की जानकारी दी गई। इसमें प्रदेशभर के पार्टी के जिला मीडिया व सह प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

 शिवराज आज दिल्ली में,चंडीगढ़ भी जाएंगे
 इधर,पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को दिल्ली व चंडीगढ़ जाएंगे। दिल्ली में पार्टी  नेताओं से मुलाकात के बाद वह चंडीगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के मौके पर आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री चौहान अगले दिन भोपाल आकर यहां आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे। मंगलवार को वह विदिशा पहुंचे व पार्टी कार्यकर्ताओं से  मिले। नए साल के पहले वह अपने सालाना कार्यक्रम के तहत तिरुपति व शिर्डी जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *