सास ने बहू को बीच सड़क पर पीटा  

छपरा                                    –                                                                 
कलियुगी सास द्वारा बीच सड़क पर बहू को दौड़ा-दौड़ा का पीटना महंगा पड़ा। सास द्वारा बहू को पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर स्थानीय पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए कलियुगी सास मालती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला सोनबरसा गांव का है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। ग्रामीणों ने बताया कि सोनबरसा निवासी राजेन्द्र शर्मा के पुत्र अमित शर्मा की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। 

सोमवार शाम सास ने बहू को बीच सड़क पर लात घूंसों से पीटना शुरू किया जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। मारपीट के दौरान पीड़िता के बच्चे अपनी मां को दादी से बचाने के लिए गुहार लगा रहे थे। ग्रामीणों का दिल पसीज गया। ग्रामीणों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर मांझी पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुये सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
 
बहू की प्रताड़ना को लेकर कई बार सरपंच पति राजेन्द्र यादव तथा समाजसेवी अमरनाथ तिवारी द्वारा पंचायती कर मामले को सुलझाने का प्रयास भी किया गया था। प्रभारी थानाध्यक्ष ददन राय ने बताया कि सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों बच्चों सहित पीड़िता को मायके से आये परिजनों के साथ भेज दिया गया। पुलिस आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार करने में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *