बिहार: जहानाबाद में दूसरे दिन भी उपद्रव, फायरिंग में 1 की मौत, कई घायल

 जहानाबाद  
                                                                                                                                                                             
जहानाबाद शहर में शुक्रवार को छिटपुट घटनाओं के बीच अपेक्षाकृत शांति रही। हालांकि शहर के दो मोहल्लों में असमाजिक तत्वों ने गोलीबारी की। गोलीबारी की इस घटना में गौरक्षणी निवासी कमलेश सिंह के पुत्र विष्णु कुमार (20) की मौत हो गई। वहीं सोईया घाट मोहल्ला के समीप गांधी नगर निवासी युवक मिथुन कुमार घायल हो गया। मिथुन के पैर में गोली लगी है और वह खतरे से बाहर बताया जाता है। विशेष इलाज के लिए घायल युवक को पीएमसीएच भेजा गया है। असमाजिक तत्वों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। पुलिस के तत्काल आने के बाद सभी असमाजिक तत्व भाग निकले। दोबारा पत्थबाजी की घटना में करीब एक दर्जन लोगों को चोटें आई है।
 
शैलेश कुमार समेत कई लोग घायल बताये जाते हैं। प्यारी मोहल्ला, पंचमहल्ला और अंबेडकर नगर में भी झड़प हुई। नाका नंबर एक के समीप रोड़ा लगने से गया निवासी परवेज अख्तर जख्मी हो गए। वहीं गोलक्षणी मोहल्ले में एक निजी चैनल का पत्रकार भी सिर में गोली लगने से घायल हो गया है जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। इधर, कृषि कार्यालय के समीप शरारती तत्वों ने कबाड़ी की एक झोपड़ी में आग लगा दी। दमकल विभाग ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच आग पर काबू पाया। शहर के अन्य इलाकों में शुक्रवार को शांति का माहौल रहा। हालांकि लोग घरों से नहीं ही निकले। जरूरी कार्य वाले लोग ही सड़कों पर नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *