साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर बोले राम माधव- दिग्विजय को देंगी सही चैलेंज

नई दिल्ली
बीजेपी ने मध्य प्रदेश के भोपाल लोकसभा सीट के लिए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट दिया है। कांग्रेस ने साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी से और उम्मीद ही क्या की जा सकती है। इस पर बीजेपी के महासचिव राम माधव ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भगवा आतंक का आरोप, हिंदू आतंक यूपीए सरकार का निर्माण था। ऐसी कोई भी चीज न पहले मौजूद थी और न ही आज मौजूद है। कुछ लोगों को गलत तरीके से जेल में डाल दिया गया था। जिस उम्मीदवार पर केवल आरोप लगे हों उसे चुनने पर कोई हमारे ऊपर सवाल नहीं उठा सकता।

उन्होंने आगे कहा कि साध्वी प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाने का फैसला मध्य प्रदेश इकाई द्वारा लिया गया है। वह शायद दिग्विजय सिंह जैसे व्यक्ति के लिए सही चुनौती है, जो इस देश में हिंदू आतंक के संदिग्ध और शरारती विचार के प्रचार के लिए काफी हद तक जिम्मेदार हैं। सिंह को एक उचित चुनौती की जरूरत थी।

महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला द्वारा प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी पर आपत्ति जताने पर उन्होंने कहा कि उन्हें केवल आतंकवादियों की चिंता है, देश को सामान्य नागरिक की नहीं। आप देख सकते हैं कि आतंकवादियों के साथ जैसा व्यवहार किया जा रहा है, उसे लेकर वह कितने परेशान हैं। उनकी आलोचना का कोई मतलब नहीं है।

बता दें साध्‍वी प्रज्ञा बुधवार को ही बीजेपी में शामिल हुई हैं। इसके बाद ही बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए भोपाल से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के सामने साध्वी प्रज्ञा को उतारा है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी हैं। बीजेपी द्वारा उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से उनकी उम्मीदवारी पर विपक्षी दल लगातार विरोध जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *