साध्वी और शिवराज के साथ अमित शाह का रोड शो, कार्यकर्ताओं का हुजूम, ‘मोदी-मोदी’ के लगे नारे

भोपाल
देश भर में सुर्ख़ियों में आई भोपाल लोकसभा सीट की जंग अब और धारदार हो गई है, जहां रोज नए समीकरणों से सियासत गरमा रही है| भाजपा और कांग्रेस ने इस सीट पर पूरी ताकत झोंक दी है| सुबह जहां कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में साधु संतों ने सड़कों पर उतरकर रोडशो किया था| रात में बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में रोडशो के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भोपाल पहुंचे | जहां उन्होंने पुराने शहर में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया|

रोड शो के दौरान शाह के साथ गाड़ी पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा मौजूद थीं। रोड शो के दौरान लोग शाह पर फूल भी बरसा रहे थे। रोड शो की शुरुआत भोपाल के भवानी चौक से हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे। साथ ही ढोल नगाड़े की थाप पर लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।  शाह के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था।
   
वहीं, शाह, साध्वी औऱ शिवराज रथ से ही लोगों का अभिवादन करने हुए आगे बढ़ रहे थे। अमित शाह के आने से पहले ही बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता सड़कों पर जमा हो गए थे। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की जा रही थी। भाजपा की महिला नेत्रियां अपने सिर पर साफा बांधकर साथ चलीं तो वहीं शो आरंभ होने से पहले कुछ कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन भी कर रहे थे।  इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। साथ ही झूमते गाते आगे बढ़ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *