सवा करोड़ का आसामी निकला सहकारी समिति का सहायक प्रबंधक

सागर
  धरतेरस के दिन लोकायुक्त की टीम ने एक धनकुबेर के यहां छापामार कार्रवाई की है| सागर में सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक के घर लोकायुक्त की रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है| आगे की जांच जारी है जिसमे और आय से अधिक सम्पति मिलने की संभावना है| आरोपी के बेटा और बहु भी इसी समिति में नोकरी करते है। पुत्र समिति में लिपिक के पद पर एवं बहु सेल्समेन के पद पर पदस्थ है। छापामार कार्रवाई में मकान, नकदी, प्लाट, सोना चांदी टीम को मिले हैं|  

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह पांच बजे मेहर, सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक निम्मू सेन के निवास ग्राम और बांदरी में लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई की| निम्मू सेन के खिलाफ लोकायुक्त के पास आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत थी, जिसके बाद शुक्रवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है| छापा में एक करोड़ से अधिक की चल अचल संपत्ति मिली।  लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर यादव के अनुसार निम्मू सेन, सहायक समिति प्रबंधक सेवा सहकारी समिति मर्यादित मेहर जिला के खिलाफ आय से अधिक की संपत्ति की शिकायत मिली थी। लोकायुक्त मुख्यालय में शिकायत पंजीबद्ध होकर जांच लोकायुक्त कार्यालय सागर संभाग में की जा रही थी। जिसमें आय से अधिक सम्पत्ति होने के प्रमाण पाए जाने परआय से अधिक सम्पत्ति का अपराध दर्ज किया गया और उसके बांदरी और मेहर स्थित आवास पर छापा मारा गया। आरोपी निम्मू सेन,सहायक समिति प्रबंधक द्वारा अपनी 32 वर्ष के शासकीय सेवाकाल में लगभग बीस लाख रूपए वेतन के रूप में प्राप्त किया गया है।अभी तक एक करोड़ से अधिक का पता चला है। आगे की जांच जारी है। जिसमें औरआय से अधिक सम्पत्ति मिलने की संभावना है।

छापे में मिली इतनी संपत्ति

सागर लोकायुक्त से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक की कार्रवाई में नगदी, प्लाट, मकान, सोना चांदी इत्यादि मिला है। अभी तक नगदी राशि -8840/, लगभग 24 एकड़ कृषि भूमि के दस्तावेज कीमत 54,66,826 रुपए एक प्लाट कीमत,1.15,500/-, घरेलू सामान, 2,69,000/- बादरी एवं मेहर के मकान की अनुमानित कीमत । 50,50,000/-, घर पर मिला सोना चांदी का मूल्य 89,604 रुपए लाकर में मिला सोना चांदी का मूल्य 31,931/,बंदूक 15 बोर 10000, वाहनों में एक बोलेरो, 2 मोटर साईकिल 2,50,000/-,. बैंक में जमा राशि 2,00,000/ मिली है । कुल एक करोड़ 15 लाख .71 हजार 701 रुपये की चल अचल सम्पति का खुलासा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *