मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह आज शाजापुर में बीजेपी नेताओं से चर्चा कर रहे हैं 

देवास 
भाजपा लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी एवं उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह आज शाजापुर में देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र की बैठक ले रहे हैं। संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, प्रदेश महामंत्री मनोहर ऊंटवाल, प्रदेश मंत्री पंकज जोशी, लोकसभा संयोजक रायसिंह सेंधव सहित दोनों जिलों के पदाधिकारी इस बैठक में मौजूद हैं। 

इसमें लोकसभा क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्रान किया गया। उधर सह प्रभारी सतीश उपाध्याय भी आज पदाधिकारियों, लोकसभा क्षेत्र संयोजकों, विस्तारकों, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। 

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह ने बताया कि मोर्चा द्वारा लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रत्येक जिले में प्रबुद्धजन गोष्ठी आयोजित की जा रही है। आज भोपाल के नीलबड़ स्थित शिव सांवरिया गार्डन में प्रबुद्धजन गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पिछड़ा वर्ग समुदाय के प्रबुद्धजन एवं मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *