सरकार ने शुरू कराया फसलों का सर्वे, भाजपा नेता पहुंचेंगे खेतों में

भोपाल 
कृषि मंत्री सचिन यादव ने रबी की फसल के नुकसान का आंकलन कराकर किसानों को मुआवजे के निर्देश दिए हैं। उधर भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में किसानों का भारी नुकसान ओलावृष्टि से हुआ है लेकिन अभी तक न तो कोई मंत्री किसानों के बीच पहुंचा है और नही कोई अफसर।

रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि सिर्फ भिंड-मुरैना जिले में ही सौ से ज्यादा गांवों में फसले बर्बाद हो गई है। किसानों की 70 फीसदी से ज्यादा फसल बर्बाद हुई है लेकिन अधिकारियों की बातों में आकर सरकार यह प्रयास कर रही है कि किसानों का नुकसान 20 से 30 प्रतिशत ही बताया जाए। जिससे किसानों को मुआवजा देना ही न पड़े। शर्मा ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा की टीम ओला पीडि़त किसानों के खेतों में पहुंचकर पूरे नुकसान का आंकलन करेगी, ताकि किसानों को उनके हक की राशि मिल सके।
  
– प्रदेश में जहां भी ओलावृष्टि हुई वहां पर सर्वे कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। किसानों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। सर्वे के बाद किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस संकट की घड़ी में किसानों के साथ सरकार खड़ी है।

– सचिन यादव कृषि मंत्री –
– सरकार की असंवेदनशीलता है मंत्री से लेकर अफसर तक एक भी जिम्मेदार व्यक्ति अभी तक पीडि़त किसानों के बीच नहीं पहुंचा है। सरकार प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा। भाजपा किसान मोर्चा की टीम खेतों में पहुंचकर किसानों के वास्तविक नुकसान को जांचेगी और उनके हक के लिए संघर्ष करेगी।

वीडी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मप्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *