सरकार ने जारी किया तबादले का एक और आदेश, 26 दिन में कर दिया कांकेर कलेक्टर का ट्रांसफर

रायपुर
 छत्तीसगढ़ सरकार ने कांकेर के कलेक्टर डोमन सिंह का ट्रांसफर कर दिया है। शासन की ओर से जारी आदेश में डोमन सिंह को कांकेर के कलेक्टर पद से मुक्त कर दिया है। अब उन्हें मंत्रालय में संयुक्त सचिव की नई जिम्मेदारी दी गई है।

बतादें कि 26 दिन पहले प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासन फेरबदल का आदेश जारी किया था, जिसमें डोमन सिंह को मुंगेली से तबादला कर कांकेर का कलेक्टर बनाया गया था।

वहीं डोमन सिंह की जगह दुर्ग के अपर कलेक्टर कुमार लाल चौहान को कांकेर का कलेक्टर बनाया गया है। 2009 बैच के आईएएस अफसर डोमन सिंह हैं। वहीं कुमार लाल चौहान भी 2009 बैच के आईएएस अफसर हैं।

आम चुनाव में अब जबकि दो माह का समय शेष है, तबादलों की बाढ़ आई हुई है। तबादलों का जोर सरकार में इस कदर है कि हर रोज किसी न किसी विभाग में तबादला आदेश जारी हो रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले दो माह के दौरान राज्य सरकार अब तक लगभग 200 तबादले कर चुकी है। इनमे 81 तबादले आइएएस के और 37 तबादले आइपीएस के हैं। बाकी सारे तबादले राज्य सेवा के अधिकारियों के किए गए हैं। इन ताबड़तोड़ तबादलों को चुनावी फील्डिंग कहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *