सरकार का पक्ष रखने चौबे व अकबर अधिकृत प्रवक्ता होंगे
रायपुर। राज्य सरकार की ओर से अधिकृत बयान देने के लिए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे मौर वन मंत्री मोहम्मद अकबर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन दोनों मंत्रियों को शासन का पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया है। किसी भी विषय पर सरकार के पक्ष को लेकर कोई भ्रम की स्थिति कभी भी न बने इसलिए यह व्यवस्था की गई हैं। दोनों मंत्री वरिष्ठ हैं और विधि विधायी से लेकर प्राय:हर विभाग के बारे में काफी गहरी जानकारी रखते हैं। वैसे अभी तक मंत्रीमंडल की बैठक की ब्रीफिंग प्राय: इन्ही दोनों मंत्री करते रहे हैं।