उमस से दिल्‍लीवालों को मिली राहत, बारिश का मौसम 

नई दिल्‍ली
राजधानी में रहने वालों के लिए बड़ी अच्‍छी खबर है। उसके दरवाजे पर मॉनसून पहुंच चुका है। बुधवार सुबह से ही दिल्‍ली में बारिश का मौसम बना हुआ है। टेम्‍प्रेचर में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आज और कल यानी गुरुवार को दिल्‍ली में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान अधिकतम पारा 35-37 के बीच रहेगा। मॉनसून के अगले 36 घंटों के भीतर दिल्‍ली में एंट्री के आसार हैं। उसके बाद, बारिश का ऐसा दौर शुरू होने की उम्‍मीद है कि गर्मी से लंबे समय तक राहत मिलेगी। IMD के वेदर पोर्टल के मुताबिक, आज दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं मिनिमम टेम्‍प्रेचर 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। हवा की रफ्तार 7.5 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की उम्‍मीद है। दिल्‍ली में मॉनसून की एंटी के साथ ही हफ्ते भर तक बारिश होने की संभावना है। राजधानी की हवा 'संतोषजनक है।'
 
'मॉनसून के लिए सिचुएशन सही'
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को न्‍यूज एजेंसी PTI से बातचीत में कहा, "अगले 48 घंटों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। दिल्‍ली के अलावा उत्‍तर प्रदेश के बाकी हिस्‍सों, पूरे वेस्‍टर्न हिमालयन रीजन, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब के अधिकतर हिस्‍सों और राजस्‍थान के कुछ इलाकों में मॉनसून पहुंच रहा है।" दिल्‍ली में मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहे थे और तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। जो कि सामान्‍य से दो डिग्री कम था।
 
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, दिल्‍ली में मॉनसून की जल्‍द आमद के पीछे एक चक्रवाती मूवमेंट हैं जो 19 और 20 जून को उत्‍तर प्रदेश के साउथ-वेस्‍ट की ओर बढ़ा है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी और पंजाब-हरियाणा में भी मौसम खुशगवार रहने की उम्‍मीद जताई है। अंदरूनी ओडिशा के ऊपर एक साइक्‍लोनिक सकुलेशन को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। इसके अगले तीन दिन में उत्‍तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे भी मॉनूसन के आगे बढ़ने वाली स्थितियां पैदा होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *