समुद्र की गहराई में मिला ऐसा मंदिर, रत्नों से भरी कई नावें भी मिलीं

मिस्र की संस्कृति दुनिया में सबसे प्राचीन मानी जाती है। समय-समय यहां पर खुदाई के दौरान ऐसी कला-कृतियां मिली हैं, जो हजारों साल पुरानी थीं। हाल ही में समुद्र की गहराई में एक रहस्यमयी मंदिर मिला है। कहा जा रहा है कि यह मंदिर करीब 1200 साल पुराना है। मंदिर के साथ ही रत्नों से लदे हुए नाव भी मिले हैं, जिनसकी कीमत करोड़ों में बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक, मंदिर हेराक्लिओन शहर के उत्तरी हिस्से में मिला है, जिसे मिस्र का खोया हुआ शहर अटलांटिस कहा जाता है।

इसकी खोज करने वाले पुरातत्वविदों के मुताबिक, प्राचीन समय में हेराक्लिओन को मंदिरों का शहर कहा जाता था। लेकिन करीब हजार साल पहले आए सुनामी के कारण यह शहर पानी में डूब गया।

समुद्र की गहराई में कई प्राचीन इमारतें और मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं, जो करीब 2000 साल पुराने हैं। मिस्र और यूरोप के पुरातत्वविदों ने मिलकर ये अनोखी खोज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *