एक बार फिर हुआ ऐसा चमत्कार, जिसे जानकर चौंक जाएंगे आप

दुनियाभर में आएदिन कई चौंकाने वाली बातें होती रहती हैं। इन्हें जानकर, सुनकर या देखकर एक बार तो हमें विश्वास ही नहीं होता। हम सोचते हैं कि क्या ऐसा भी हो सकता है। फिर इसे चमत्कार मानकर नमस्कार कह देते हैं। आज हम आपको जिस घटना के बारे में बता रहे हैं, वह भी कुछ इसी तरफ इशारा करती है। दरअसल पूर्वी इराक के दीयाली में हुई यह बात हर किसी की जुबां पर छाई हुई है। 

वहां एक 25 वर्षीय महिला ने नॉर्मल डिलीवरी में एक साथ 7 बच्चों (6 बेटी, 1 बेटा) को जन्म दिया है। यह इराक का पहला मामला है। मां और सभी बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं। जैसे जुड़वा बच्चे होने पर उन्हें ट्विंस कहा जाता है, उसी प्रकार इन सात बच्चों को सेपटुप्लेट्स कहते हैं। महिला के पति यूसुफ फदल ने बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने इस बारे में कल्पना भी नहीं की थी। अब हमारे ऊपर कुल 10 लोगों की जिम्मेदारी आ गई है। 

वैसे आपको बता दें कि एक साथ 7 बच्चों के पैदा होने का पहला मामला वर्ष 1997 में अमेरिका में सामने आया था। केनी और बॉबी नाम के माता-पिता इसके बाद पूरी दुनिया में मशहूर हो गए थे। तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने उन्हें फोन करके बधाई दी थी। उन्हें कई कंपनियों ने मदद की पेशकश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *