समलैंगिक अफेयर से रोका, पति को मार डाला

अलीगढ़
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से समलैंगिगता से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। किरायेदार की पत्नी के साथ संबंधों के चलते एक महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतारर दिया। इस हत्या की साजिश दोनों महिलाओं ने मिलकर रची थी।

जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क स्थित कुंवर नगर में के रहने वाले भूरी सिंह गोस्वामी का शव होली की रात को इलाके के एक नाले में मिला था। शव के हाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो सामने आया कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस ने पूछताछ की तो उसकी पत्नी रूबी ने बताया कि वह होली के मौके पर पैसे का तगादा करने के लिए निकला था, लेकिन वह घर वापस नहीं पहुंचा।

किरायेदार की पत्नी से थे समलैंगिक संबंध
दूसरी ओर होली के अगले दिन मृतक के भाई किशन गोस्वामी ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में किशन ने अपने भाई की पत्नी रूबी तथा किरायेदार हरिओम डब्बू और उसकी पत्नी रजनी के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 147,302,120 बी और 201 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो जो सच सामने आया उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल मृतक भूरी सिंह की पत्नी रूबी के उसके घर में किराए पर रह रही रजनी से समलैंगिक संबंध थे।

 

 

 

 

 

एक महीने पहले बनाया था प्लान
इन संबंधों की जानकारी जब भूरी सिंह को हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके चलते मृतक की पत्नी और उसकी सहेली ने अपने रास्ते से हटाने के लिए भूरी सिंह की हत्या करने का षड्यंत्र होली की रात के लिए 1 माह पूर्व भी बना लिया था। होली पर भूरी सिंह को शराब पिलाई गई और भूरी सिंह को मौत के घाट उतार कर उसका शव मृतक के भाई के घर के पास फेंक दिया। जिससे कि सभी लोगों का शक उसके भाई पर होने लगे। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं के पास से हत्या में प्रयोग किया गया रस्सी और टेप बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *