सबला दिवस के रूप में मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: पंचायत मंत्री पटेल
भोपाल
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पंचायत प्रतिनिधियों और स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री पटेल ने कहा कि मप्र सरकार इस दिन को सबला दिवस के रूप में मनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, विकास कार्यों में महिलाओं को भागीदार बनाने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवा रही है। श्री पटेल ने कहा कि ग्राम विकास में भी महिलाएं भागीदार बने यह भी राज्य सरकार का प्रयास है।