राशिफल 8 मार्च

मेष:

अत्यंत सावधानीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करने की गणेशजी की सलाह है। सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। स्वजनों से वियोग हो सकता है। धर्म करने में धन लुटने जैसी परिस्थिति निर्मित हो सकती है। इसलिए संभलकर रहें। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आज गलत जगह पूंजी निवेश न हो इसका ध्यान रखें।
वृषभ:

आज गणपति की कृपा आप पर रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आपकी आय और व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी। रमणीय स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा। महिला वर्ग की तरफ से लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में संपर्क और पहचान से लाभ होगा। पुत्र और पत्नी से आनंददायक समाचार मिलेगा। उत्तम दांपत्य सुख की अनुभूति होगी।
मिथुन:

गणेशजी के आशीर्वाद से शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी- व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारियों द्वारा काम की कदर होगी। जिससे आप अधिक प्रोत्साहित होंगे। पदोन्नति का योग है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा।

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि आज आप धर्म-ध्यान तथा देवदर्शन में अधिक समय देंगे। किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रसंग बनेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग निर्मित होगा। नौकरी पेशा लोगों को लाभ होगा।
सिंह:

गणेशजी के अनुसार, आज का दिन थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं से भरा होगा। स्वास्थ्य के संबंध में आपको विशेष ध्यान रखना होगा। बाहर खाने-पीने से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च हो सकता है। नकारात्मक विचार मन पर हावी हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सावधानीपूर्वक रहें। ईष्टदेव का नाम स्मरण करने और आध्यात्मिक चिंतन से सही मार्ग दिखेगा।
कन्या:

गणेशजी की कृपा से आपका आज का दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंग के व्यक्तियों की तरफ आकर्षण का अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी।
तुला:

घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायक घटनाएं घटेंगी। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आवश्यक काम के पीछे ही खर्च होगा नौकरी में सिद्धि और सफलता मिलेगी। ननिहाल पक्ष की तरफ से समाचार आएगा। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। सहकर्मियों और अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक:

स्वास्थ्य के संबंध में थोड़ी शिकायत हो सकती है। संतानो की समस्या आपको चिंता में डाल सकती है। मानहानि होने की संभावना है। शेयर सट्टे में न पड़ने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। संभव हो तो यात्रा या प्रवास से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे।
धनु:

तन-मन में स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। मन पर चिंता का भार महसूस हो सकता है। पारिवारिक वातावरण को शांत बनाए रखने का प्रयास करें। माता के साथ मनमुटाव हो सकता है, उनकी तबीयत का भी ध्यान रखें। किसी से बहस में न उलझें। समय पर भोजन लें और नींद लें। इससे मानसिक और शारीरिक तनाव कम करने में मदद मिलेगी। आज महत्त्वपूर्ण दस्तावेज से संबंधित काम न करें।
मकर:

दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर राहत महसूस करेंगे। गृहस्थजीवन की समस्याएं हल होती हुई प्रतीत होंगी। संपत्ति संबंधी कामकाज का हल मिलेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष सफलता मिलेगी। नए कार्य के लिए अनुकूल दिन है।
कुंभ:

ग्रह-दशा के अनुसार, आज आप वाणी पर संयम रखेंगे तो आज बहुत-सी समस्याओं से बच जाएंगे। वाद-विवाद में गहरे न उतरें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। कार्य में सफलता के लिए अधिक प्रयास करना होगा। संतोष की भावना का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति में बाधा आ सकती है। आर्थिक हानि से बचें।
मीन:

आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ बाहर भोजन करने या घूमने जाने का अवसर आएगा। प्रवास या यात्रा की संभावना है। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *