सत्येंद्र जैन की हालत में सुधार,जनरल वार्ड में शिफ्ट

नई दिल्ली
कोरोना वायरस से पीड़ित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को प्लाज्मा थेरेपी देने के बाद उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ है। मैक्स अस्पताल में भर्ती सत्येंद्र जैन को आइसीयू से निकाल कर सोमवार को सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।

दिल्ली के स्वास्थ विभाग ने सोमवार को जानकारी दी कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उनका ऑक्सीजन स्पोर्ट भी हटा लिया गया है। सत्येंद्र जैन 17 जून को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

बता दें कि 17 जून को सत्येंद्र जैन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें पहले पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को फेफड़ों में इंफेक्शन बढ़ गया, जिसके बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। इसके बाद उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनके कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार को प्लाज्मा थेरेपी के बाद से उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।

कोरोना के मामले में तमिलनाडु से आगे निकली दिल्ली
कोविड-19 के 59 हजार से भी अधिक मामलों के साथ दिल्ली अब तमिलनाडु से आगे निकल गई है। साथ वह इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दूसरे नंबर पर आ गई है। इस बीमारी से दिल्ली में अब तक 2175 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी है। अधिकारियों के अनुसार, अगर दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले इसी रफ्तार से बढ़ते रहे तो दिल्ली कोरोना वायरस के मामलों में मुंबई से भी आगे निकल जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा स्थिति खराब है। राज्य में कुल 1,32,075 मामले हैं। अब तक कोरोना से 6,170 मौतें हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *