सतना एसपी और उमरिया कलेक्टर हटेंगे

सतना। सतना एसपी संतोष सिंह को हटाने के संबंध में आज निर्णय हो सकता है। वहीं उमरिया कलेक्टर अमरपाल सिंह को भी शिकायत के बाद हटाया जा सकता है। सतना एसपी को हटाकर उनके स्थान पर नए अफसर की पोस्टिंग के लिए तीन नामों का पैनल गृह विभाग ने भेजा था। इस पर आयोग की ओर से हरी झंडी आज मिल सकती है। इसके बाद सरकार वहां नए अफसर को पदस्थ करेगी। सतना एसपी संतोष सिंह की कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने शिकायत कर उन्हें वहां से हटाने की मांग की थी। उनके कार्यकाल में जिले में अपराध बढ़ रहे है इसलिए उन्हें हटाने की मांग की गई थी। इस शिकायत पर चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से तीन अफसरों का पैनल मांगा था। पैनल भारत निर्वाचन आयोग भेज दिया गया था। वहां से आज जवाब आने वाला है। वहीं जबलपुर एसपी लखन घनघोरिया के साथ एसपी अमित सिंह के डांस किए जाने के मामले में चुनाव आयोग ने डीजीपी से जवाब मांगा है।

उमरिया कलेक्टर अमरपाल सिंह की पत्नी शहडोल से कांग्रेस की ओर से लोकसभा सीट पर दावेदारी कर रही है। इसलिए भाजपा ने अमरपाल को मैदानी पोस्टिंग से हटाने की मांग की है। सीईओ ने इस पर भी राज्य शासन से जवाब मांगा है। उनकी पत्नी की दावेदारी तय होंने के बाद उमरिया कलेक्टर को भी हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *