संपत्ति कर जमा करने दो दिन खुले रहेंगे नगर निगम के कार्यालय

भोपाल
नया साल आने के बाद नगर निगम प्रशासन ने राजस्व जमा कराने के लिए कई प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं। इसमें जनवरी महीने में अवकाश के दिनों में नगर निगम के सभी कार्यालयों को खोलने और फिर अगले महीने कॉलोनियों और वार्ड कार्यालयों में विशेष शिविर लगाने का काम किया जाएगा। 

नगर निगम प्रशासन ने अधिक से अधिक संपत्ति कर जमा कराने के लिए लोगों की सुविधा को देखते हुए आज सभी नगर निगम कार्यालयों को खोल रखा है। आज लोग सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक अपने खाते के हिसाब से अपनी राशि जमा कर करेंगे। 

नगर निगम आयुक्त बी विजय दत्ता के निर्देशानुसार आज सुबह से सभी वार्ड और जोन कार्यालय खोले गए हैं। यहां पर लोगों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्था भी प्रदान की जा रही है। यह सिलसिला कल यानी रविवार को भी जारी रहेगा, ताकि लोग अवकाश के दिनों में सुविधाजनक तरीके से अपना बकाया जमा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *