संजय लीला भंसाली ने रजिस्टर कराया फिल्म का नाम, सलमान के साथ दिखेंगी प्रियंका!

बॉलिवुड के दबंग सलमान खान के साथ संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म काफी चर्चा में है। पहले इसकी स्टारकास्ट को लेकर चर्चा थी और अब फिल्म के नाम को लेकर नई खबर आई है। अब आई एक नई रिपोर्ट के अनुसार, संजय लीला भंसाली ने अपकमिंग फिल्म के लिए 'गंगुबाई' नाम रजिस्टर करा लिया है। यह फिल्म गंगुबाई कोठेवाली के जीवन पर आधारित होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ किंग खान शाहरुख भी नजर आ सकते हैं।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में लीड रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा से बात की जा रही है। इससे पहले 'कॉफी विद करण' शो में आई प्रियंका चोपड़ा ने भी कहा था कि वह संजय लीला भंसाली के साथ एक फिल्म पर बात कर रही हैं। यदि सब सही रहा तो इस फिल्म के साथ सलमान खान और संजय लीला भंसाली की जोड़ी 7 साल बाद पर्दे पर दिखेगी। इससे पहले दोनों ने सांवरिया फिल्म में काम किया था। बात करें गंगुबाई फिल्म की तो पहले फिल्म का नाम 'हीरामंडी' रखने पर विचार किया गया था। इसमें प्रियंका का रोल एक लेडी डॉन का था। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तमाम अटकलों को विराम देते हुए संजय लीला भंसाली ने फिल्म का नाम 'गंगुबाई' रजिस्टर करा लिया है।

वह कई दिनों से फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे और जल्द ही वह प्रियंका चोपड़ा से इस बारे में सम्पर्क कर सकते हैं। मालूम हो, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही आने वाली फिल्म द स्काइ इज पिंक फिल्म में नजर आएंगी। इसे शोनाली बोस डायरेक्ट करेंगी। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत में काम करने से इनकार कर दिया था। गंगुबाई कोठेवाली को मैडम ऑफ कमाठीपुरा के नाम से भी जाना जाता था। वह कमाठीपुरा में एक कोठा चलाती थीं और मिले पैसों के जरूरतमंद लड़कियों की मदद किया करती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *