शीतलहर की चपेट में, माह का सबसे कम तापमान

भोपाल
जाते-जाते ठंड जमके पारी खेल रही है। शहर में इस मौसम क ा सबसे कम तापमान 6.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। ये शीतलहर की स्थिति है। आने वाले तीन दिन ठंड के तेवर तीखे ही रहेंगे। 

शहर का चप्पा-चप्पा भयंकर ठंड की चपेट में है। हाल ये है कि उत्तर से आ रहीं सर्द हवाओं ने शहर के जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सड़कों पर सुबह और देर शाम को यातायात कम हो गया है। 

जनवरी माह का सबसे न्यूनतम तापमान आज सुबह दर्ज हुआ। ये सामान्य से 7.3 डिग्री कम रहा। लिहाजा मौसम केन्द्र ने आज भोपाल में शीतलहर की घोषणा कर दी। हवाएं इतनी सर्द और सूखी हैं कि पूरा शहर कांप रहा है। मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा ने बताया कि हवाओं का रुख विशुद्ध उत्तरी बना हुआ है। कश्मीर और हिमाचल क्षेत्र में कोई सिस्टम भी नहीं है। इससे हवाओं की रफ्तार भी बढ़ गई है। 

जनवरी माह की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड से हुई थी। पहली जनवरी को तापमान 7 डिग्री रहा था। वैसे 20 दिसंबर से लगातार 40 दिनों तक पारा दस डिग्री के नीचे ही रहा। 21 जनवरी से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरु हुई। तब पारा 11 से 13 डिग्री के बीच रहा तो लगा कि ठंड विदा हो गई है। 25 जनवरी से ठंड ने वापसी की। उस दिन पारा 6.5 डिग्री रिकार्ड हुआ। कल ये 7.2 डिग्री रहा था। आज इसमें और एक डिग्री से अधिक की गिरावट हुई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *