शादी के बाद थे अवैध संबंध? महिला ने चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काटा

नबरंगपुर 
ओडिशा में एक महिला ने अपने पति के कथित विवाहेत्तर संबंध से नाराज होकर खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि किसी दूसरी महिला से संबंध होने के शक में पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बुरी तरह से जख्मी शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है।  

राज्य की राजधानी भुवनेश्वर से तकरीबन 524 किलोमीटर दूर स्थित नबरंगपुर जिले के एक गांव में यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि रात में जब महिला का पति सो रहा था तो उसने धारदार हथियार से हमला करते हुए पीनिस (लिंग) को काट डाला। 

इस मामले में पुलिस का कहना है, 'महिला ने एक धारदार चाकू का इस्तेमाल करते हुए उसके लिंग को काट दिया। उसे शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से शारीरिक संबंध है। हमले के बाद दर्द से चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।' 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक पत्नी के हमले का शिकार शख्स तमिलनाडु में काम करता है और वह तीन महीने पहले ओडिशा के नबरंगपुर जिले में स्थित अपने घर आया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *