शख्स ने एक साथ एक ही मंडप में दो गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, बताई चौंकाने वाली सच्चाई

इंडोनेशिया में एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने एक साथ, एक ही मंडप में दो लड़कियों से शादी रचा ली। इसमें सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये थी कि दोनों लड़कियां उसकी गर्लफ्रेंड थीं और वो इस शादी से खुश थीं।

स्थानीय मीडिया से बात करते हुए शख्स ने बताया कि मैं दोनों में से किसी का भी दिल नहीं तोड़ सकता था, इसलिए दोनों से ही शादी कर ली। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

दरअसल, इंडोनेशिया में कानून है कि कोई भी व्यक्ति दो लड़कियों से शादी तभी कर सकता है, जब वो दोनों की देखभाल करने में सक्षम हो और उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकता हो।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इंडोनेशिया में दहेज की भी परंपरा चलती है, लेकिन यहां दुल्हन का परिवार दूल्हे को दहेज नहीं देता है बल्कि दूल्हा दुल्हन के परिवार वालों को दहेज देता है।

दोनों गर्लफ्रेंड से शादी रचाने वाले शख्स ने भी दोनों के परिवार वालों को पांच-पांच हजार रुपये दहेज के रूप में दिए। 17 अगस्त को इस अनोखी शादी की वीडियो फेसबुक पर शेयर की गई थी, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *