कोमा से बाहर आई लडक़ी को लगा झटका, होश आया तो बनी मां

दुनिया में जिस तरह अजीब लोग हैं, उसी तरह अजीब बीमारियां भी हो रही हैं। कभी-कभी इन बिमारियों के मरीज को देखकर डॉक्टर भी हैरान हो जाते है। 

हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसे देखकर डॉक्टर आश्चर्य में पड गए। वैसे तो ये सब जानते है कि जब भी कोई महिला गर्भवती होती है तो उसका बेबी बंप सबको दिखाई देता है और सब पहचान जाते हैं कि यह महिला गर्भवती हैं। 

आज एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने ना तो अपना पीरियड मिस किया और ना ही उसका बेबी बंप किसी को दिखाई दिया मगर फिर भी उसने एक बच्चे को जनम दिया है। सुनकर यकीन नहीं हो रहा है ना, लेकिन ये सच है। इंग्लैंड के ग्रेट मैंचैस्टर में यह मामला सामने आया है।

अंग्रेजी वेबसाइट डेलीमेल के मुताबिक, जिस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं वह 17 साल की स्टूडेंट है। इस लडक़ी का नाम एबोनी स्टीवेन्सन है। बताया जा रहा है कि इसकी प्रेग्नेंसी ने दुनिया को लोगों को हैरान कर दिया है। 

एबोनी स्टीवेन्सन को पता नहीं चला कि वह पिछले 9 महीने से गर्भवती है। बताया जा रहा है कि, कॉलेज स्टूडेंट 17 साल की एबोनी स्पोट्र्स फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही है। पिछले साल 2 दिसंबर को तबीयत खराब होने पर जब वह हॉस्पिटल पहुंचीं थी तो वो उस समय कोमा में चली गई। जिसके बाद उसने करीब 6 महीने के बाद में एक बच्ची को जनम दिया।

दरअसल, डॉक्टरों को उसके कोमा में जाने के बाद में पता चला कि वो गर्भवती है। एबोनी का ना तो बेबी बंप नजर आ रहा था और ना ही उसके पीरियड्स मिस हुए थे। जिसके चलते एबोनी यह पता ही नहीं चला कि वह मां बनने वाली है। 

बता दें, यह सब असामान्य घटना यूटेरस डाइडेलफिस नाम की मेडिकल कंडीशन के कारण होती है जिसमें कुछ महिलाओं में दो गर्भाशय और दो गर्भाशय ग्रीवा होती हैं। यह बीमारी 3000 में किसी एक महिला को होती है। यह लडक़ी भी ऐसी ही बीमारी से ग्रस्ति है।

3 दिन बाद एबोनी जब कोमा से बाहर आई तो उसे अपने मां बनने की खबर मिली। वो गहरे सदमे में थी और उसके लिए इस बात को स्वीकार पाना मुश्किल हो रहा था। वो अपनी बेटी को गोद में भी लेने के लिए राजी नहीं थी और नर्स से उसे ले जाने को कह रही थी।

फिर जब उसे अपनी मेडिकल कंडीशन के बारे में पता चला, तब उसे इस बात पर भरोसा हुआ। एबोनी की मां ने उसे बताया कि डॉक्टर के मुताबिक उसकी बेटी एक मिरैकल बेबी है। उसके जैसी कंडीशन से जूझ रही कई महिलाएं इस स्थिति के चलते कंसीव तक नहीं कर पाती हैं।

अब एबोनी अपनी मां के साथ बेटी को पाल रही है और उसे अच्छी परवरिश दे रही है। इसके साथ ही उसने स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपी में अपनी पढ़ाई के प्लान को भी जारी रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *