वीणा बजाकर मांगे जनता से वोट, राहुल गांधी ने अपने मोबाइल से बनाया VIDEO

शाजापुर
लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, ऐसे में प्रत्याशी जनता को लुभाने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहे है।प्रत्य़ाशी अलग अलग अंदाज में प्रचार कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटे हुए है। ताजा मामला शाजापुर के शुजालपुर से सामने आया है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद टिपानिया ने वीणा बजाकर लोगों से वोट अपील की। खास बात ये रही कि इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कई दिग्गज नेता वहां मौजूद थे। राहुल गांधी ने खुद टिपानिया का वीडियो बनाया और अपने ट्वीटर हैंडलर पर शेयर किया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, 19  मई को देवास-शाजापुर सीट पर मतदान होना है।इसके लिए आज कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी शाजापुर के शुजालपुर में सभा करने पहुंचे थे। उनके साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे। इस दौरान प्रहलाद टिपानिया मंच पर वीणा लेकर पहुंचे । टिपानिया ने वीणा बजाकर लोगों के सामने गीत गया और कांग्रेस के पंजे पर वोट देने की अपील की।खास बात यह रही कि राहुल गांधी ने खुद उनके वीणा बजाने का वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है।जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है। मैंने प्रहलाद टिपानिया का एक वीडियो बनाया है। इन्हें साहब बंदगी के नाम से अधिक जाना जाता है। एमपी की देवास सीट से हमारे उम्मीदवार हैं। वह लोकगीतों का उपयोग दर्शकों से जुड़ने के लिए करते हैं और उनकी प्रचार शैली देखने लायक है।
 
देवास लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां से कांग्रेस ने कबीर पंथ के लोक गायक प्रहलाद टिपाणिया को उम्मीदवार बनाया है। उज्जैन जिले की लुनियाखेड़ी गांव के रहने वाले टिपाणिया का राजनीति से कभी कोई वास्ता नहीं रहा। टिपानिया के गायन के मुरीद देश नहीं विदेशों में भी हैं। उनकी विदेशी शिष्या कबीर के भजनों का अंग्रेजी में अनुवाद कर रही हैं। 2011 में उनको पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वबीजेपी ने टिपानिया के खिलाफ भाजपा ने सिविल जज महेंद्र सोलंकी को उतारा हैहालांकि सोलंकी का भी राजनीति से कोई खास सरोकार नही, दोनों ही इस क्षेत्र में नए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *