वीजा के बहाने विदेशी महिला को गेस्ट हाउस बुलाकर पुलिसकर्मियों ने किया रेप

 मथुरा                                                                                                                                                                                                 
शहर कोतवाली में विदेशी महिला की तहरीर पर आगरा में तैनात दो पुलिसवालों पर दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को किर्गिस्तान निवासी विदेशी महिला जो वर्तमान में सादाबाद क्षेत्र की रहने वाली है।

उसकी तहरीर पर आगरा में तैनात सिपाही धर्मेंद्र गिरी और आकाश के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने आरोप लगाया उसके सिपाही ने वीजा बनवाने के बहाने एक दो बार बुलाया था। उसके बाद 31 अगस्त को होलीगेट क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेबी ताज में 27 अगस्त की दोपहर विदेशी महिला पर्यटक से चेकिंग के नाम पर छेड़छाड़ की गई। आरोप निजी सुरक्षा कंपनी एसआईएस के सिक्योरिटी गार्ड पर था। पर्यटक ने स्मारक के संरक्षण सहायक से शिकायत की थी। एएसआई ने आरोपी को नौकरी से निकाल दिया। पर्यटक का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। तब पुलिस की नींद टूटी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। आरोपों की पुष्टि के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *