विदाई से पहले मतदान के लिए पहुंची दुल्हन, दिव्यांगों का उत्साह भी कम नहीं

 नई दिल्ली
 
लोकसभा चुनाव 2019: आज चौथे चरण में नौ राज्यों की 71 सीटों में मतदान जोरों पर जारी है। इटावा के केके इंटर कॉलेज में एक दुल्हन ससुराल के लिए विदा होने से पहले मतदान के लिए पहुंची।

आम लोगों के साथ दिव्यांगों और बुजुर्ग में भी मतदान का काफी जोश देखने को मिला। व्हील चेयर की यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के झांसी की है। यहां पोलिंग बूथ संख्या 274-278 में दिव्यांगों को मतदान कर्मी सहारा देते दिखे। व्हील चेयर में बैठाकर मतदान उन्हें मतदान कक्ष में पहुंचाया। 
बुजुर्गों में जोश, खूब डाल रहे वोट
कानपुर। कानपुर नगर लोकसभा सीट पर युवाओं की तुलना में बुजुर्गों में खूब जोश दिखा।  किदवई नगर निवासी एन ब्लॉक के 96 वर्षीय बुजुर्ग डॉक्टर एनसी बजाज ने यूपी किराना केंद्र पर वोट डाला। श्रीमुनि इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर 92 साल के ज्वॉला प्रसाद ने वोट डाला। 87 साल के दिव्यांग शिव शंकर लाल ने मतदान कर जोश दिखाया। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में 82 वर्षीय प्रेम शंकर ने वोट डाला। हजसन मेमोरियल स्कूल सिविल लाइंस में महापौर प्रमिला पांडेय ने अपना वोट डाला।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *