वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले

रायपुर
प्रदेश के डेढ़ दर्जन से अधिक वन अफसरों के तबादले किए गए हैं। जिसमें पीसी पांडेय प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन) तथा निदेशक छग राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य योजना) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरण्य भवन नवा रायपुर, एसएस बजाज अपर प्रधान वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन नवा रायपुर से अपर प्रबंध संचालक छग राज्य लघु वनोपज संघ नवा रायपुर (प्रतिनियुक्ति पर), कौशलेंद्र कुमार अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुश्रवण / मूल्यांकन) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन नवा रायपुर से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक छग राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर, एसएसडी बडगैय्या मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त से मुख्य वन संरक्षक कांकेर वृत्त, श्रीमती संजीता गुप्ता मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्रीय संचालक अचानकमार टायगर रिजर्व बिलासपुर से मुख्य वन संरक्षक (कार्य योजना) रायपुर वृत्त, जनक राम नायक मुख्य  वन संरक्षक कांकेर वृत्त से मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त, विवेक आचार्य उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन नवा रायपुर से महाप्रबंधक छग राज्य लघु वनोपज संघ नवा रायपुर (प्रतिनियुक्ति पर), रमेश चंद्र दुग्गा वन मंडलाधिकारी पूर्व भानुप्रतापपुर वन मंडल से वन मंडलाधिकारी मुंगेली वन मंडल, अभिषेक कुमार सिंह उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन नवा रायपुर से उप सचिव छग शासन वन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थापना हेतु सामान्य प्रशासन विभाग को प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं सौंपी जाती है।

रंगानाथ रामाकृष्णा वाय संभागीय प्रबंधक छग राज्य वन विकास निगम लिमिटेड नवा रायपुर (वन्यप्राणी प्रशिक्षण पर) से संचालक गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुण्ठपुर (प्रशिक्षण से वापस आने पर), नायक विष्णुराज नरेंद्रन उप संचालक उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद से संचालक अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व बिलासपुर, मनीष कश्यप वन मंडलाधिकारी अनुसंधान एवं विस्तार बिलासपुर से वन मंडलाधिकारी पूर्व भानुप्रतापपुर वन मंडल, श्रीकुमार निशांत वन मंडलाधिकारी मुंगेली वन मंडल से वन मंडलाधिकारी बिलासपुर वन मंडल, आयुष जैन सहायक संचालक गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुण्ठपुर से उप संचालक उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद, मयंक पांडेय संलग्नाधिकारी महासमुंद वन मंडल से वन मंडलाधिकारी महासमुंद वन मंडल, सत्यदेव शर्मा संलग्नाधिकारी बिलासपुर वन मंडल से वन मंडलाधिकारी अनुसंधान एवं विस्तार बिलासपुर, श्रीनिवास तन्नेटी प्रभारी अधिकारी आरेंज एरिया इकाई क्रमांक 1 रायपुर वन मंडल (वन्यप्राणी प्रशिक्षण पर) से उप वन संरक्षक (वन्यप्राणी) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरण्य भवन नवा रायपुर, जितेंद्र कुमार उपाध्याय अनुदेशक वन विद्यालय सक्ति जांजगीर-चांपा वनमंडल से उप वन संरक्षक छग राज्य वन विकास निगम लिमिटेड नवा रायपुर (प्रतिनियुक्ति पर), संजय कुमार यादव उप वन मंडलाधिकारी कवर्धा से उप वन संरक्षक छग राज्य वनौषधि पादक बोर्ड रायपुर (प्रतिनियुक्ति पर), अशोक कुमार पटेल संलग्नाधिकारी कांकेर वन मंडल से संचालक कांगेरघाटी राष्ष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर, श्रीमती शर्मा फारुकी प्रभारी वन मंडलाधिकारी कटघोरा वन मंडल, श्रीमती प्रेमलता यादव संलग्नाधिकारी कोरबा वन मंडल से वन मंडलाधिकारी जांजगीर-चांपा वन मंडल तथा श्रीमती दिव्या गौतम अनुदेशक वन विद्यालय जगदलपुर से संचालक वन विद्यालय जगदलपुर में नवीन पदस्थापना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *