लोकसभा चुनाव: सिंधिया भी डालेंगे अपने क्षेत्र में डेरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल
मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट गुना-शिवपुरी इस बार लोकसभा चुनाव से पहले सियासत का केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया अपने पति के लिए जनता के बीच जाकर लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही हैं। उनका दौरा फिलहाल खत्म नहीं हुआ है। अब सिंधिया खुद उनके साथ अपने संसदीय क्षेत्र में नजर आएंगे। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया चार दिन के दौरे पर यहां आ रहे हैं। 

दरअसल, इस बात की अटकलें जोरों पर हैं कि सिंधिया को पश्चिमि यूपी का प्रभार मिलने के बाद उनके संसदीय क्षेत्र से उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, इस पर अभी तक किसी भी ओर से कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। प्रियदर्शिनी के शिवपुरी में सियासी दौरे ने इस बात को और तूल दे दिया था। वह यहां बीते आठ दिन से डेरा जमाए हुए हैं। अब सिंधिया भी यहां जनता से मिलने और कई कार्यक्रमों में शामिल होने आ रहे हैं। 

कांग्रेस की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सिंधिया 24 तारीख को सुबह नई दिल्ली से झांसी पहुंचेंगे यहां कुछ समय विश्राम गृह पर रुकने के बाद शिवपुरी के लिए रवाना होंगे। 24 और 25 फरवरी को फरवरी को शिवपुरी की कोलारस विधानसभा क्षेत्र जाएंगे। यहां पर वह सामाजिक कार्यक्रमों के साथ ही निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। 26 फरवरी को सिंधिया गुना एवं बमोरी विधानसभा क्षेत्र जाएंगे। वह यहां भी सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर रात में चंदेरी जाएंगे। 27 फरवरी को सिंधिया चंदेरी और अशोकनगर जाएंगे। सिंधिया अशोकनगर ग्राम सेजी जाएंगे, जहां पर पिछले दिनों दुर्घटना में जान गवाने वाले 05 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसी दिन वह शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *