लोकसभा चुनाव : टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल विधानसभा क्षेत्रों में कल मतदान 

भोपाल
प्रदेश के सात संसदीय क्षेत्रों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल के अंतर्गत आने वाले 55 विधानसभा क्षेत्रों  में कल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके साथ ही सीधी संसदीय क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 195 डेम्हा में कल पुनर्मतदान होगा। यहां पीठासीन अधिकारियों ने केवल वोटर पर्ची के आधार पर मतदान करा दिया था। शिकायत के बाद यहां पुर्नमतदान हो रहा है। इस मतदान केन्द्र पर 98.82 फीसदी पुरुष और 69.60 फीसदी महिला मतदाताओं ने मतदान किया था।

सीधी में पुनर्मतदान की सारी व्यवस्थाएं कर दी गई है। ढोल पीट कर मतदाताओं को पुनर्मतदान की जानकारी दी गई है। वोटर पर्ची फिर बांटी गई है। पुनमर्तदान के लिए लापरवाही के दोषी कर्मचारियों पर भी कार्यवाही की जा रही है। दूसरे चरण की सात लोकसभा सीटों पर कल सुबह छह बजे एक साथ मॉकपोल होगा इसके बाद सात बजे से मतदान शुरु होगा। इस बार इन सातों सीटों पर 454 मतदान केन्द्रों महिला कर्मचारी संभालेंगी। वहीं 43 मतदान केन्द्रों को दिव्यांगजन संभालेंगे।

क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष नजर- सातो लोकसभा सीटों पर 3208 क्रिटिकल मतदान केन्द्र और 414 वल्नरेबल क्षेत्र चिन्हित किए गए है। इन मतदान केन्द्रो पर सेक्टर अधिकारियों द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी। सात संसदीय क्षेत्रों में 25 हजार 821 बैलेट यूनिट, 18 288 कंट्रोल यूनिट और 19050 वीवीपेट का उपयोग किया जा रहा है। खजुराहो, सतना और रीवा में उम्मीदवारों की संख्या पंद्रह से अधिक होंने के कारण यहां दो बैलेट यूनिट का उपयोग किया जाएगा।

67 हजार मतदान कर्मी कराएंगे मतदान- मतदान केन्द्रों में निर्वाचन के लिए मतदान दलों के अलावा 1618 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए है। 15 हजार 240 मतदान केन्द्रों पर 65 हजार 80 मतदान कर्मी तैनात किए गए है। तीन हजार से अधिक मतदान केन्द्रों पर बेवकास्टिंग और सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। 

सातों लोकसभा सीटों पर 85 केन्द्रीय सशस्त्र बल की कंपनियां, राज्य सशस्त्र बल की 45 कंपनियां तथा राज्य के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों समेत 50 हजार 400 सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।153 अंतराज्यीय नाके सील किए गए है और 268 क्विक रिस्पांस टीम भी बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *