लोकसभा चुनाव : केंद्र सरकार की महिला विरोधी नीतियों को लेकर देंगी घर-घर दस्तक 

भोपाल 
लोकसभा चुनाव में प्रदेश की आधी आबादी को साधने के लिए आज महिला कांग्रेस ने तय किया है कि वह केंद्र सरकार की महिला विरोधी नीतियों को लेकर घर-घर दस्तक देगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही जिला अध्यक्ष शामिल हुए। 

बैठक में तय किया गया कि नरेंद्र मोदी सरकार में रसोई पर महंगाई की मार पड़ी है। रसोई गैस सिलेंडर महंगा हुआ है। महिला सुरक्षा को लेकर भी केंद्र ने काम नहीं किया। महिला बिल को लेकर भी केंद्र सरकार सक्रिय नहीं रही। इन सभी मुद्दों को लेकर महिला कांग्रेस प्रदेश के हर घर पर जाकर दस्तक देगी। 

साथ ही नुक्कड़ नाटक के जरिए भी लोगों को केंद्र सरकार की महिला विरोधी नीतियों को बताया जाएगा। बैठक में महिला कांग्रेस की राष्टÑीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी ओनिका मेहरोत्रा, सचिव लता भाटिया और प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान भी मौजूद रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *