CM कमलनाथ को अंग्रेजी पंसद इसलिए केबिनेट की संक्षेपिका भी इंग्लिश में

भोपाल
मुख्यमंत्री कमलनाथ को अंग्रेजी पंसद है। इसलिये उनके मंत्रियों को भी अंग्रेजी पढ़ना होगी। मंत्रियों को केबिनेट बैठक में जाने के पहले संक्षेपिका अंग्रेजी में भी उपलब्ध कराई जायेगी। प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी अब नोटशीट इंग्लिश में लिखने भी लगे हैं।

15 साल बाद मुख्यमंत्री सचिवालय और सभी सरकारी विभागों में अंग्रेजी में कामकाज शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुद इसकी शुरूआत की है। उनके पास पहुंचने वाली हर नोटशीट या फाइल पर इंग्लिश में टीप लिखी जा रही है।  सीएम की मंशा को देखते हुये प्रमुख सचिव भी अंग्रेजी में टीप लगाकर नोटशीट भेजने लगे हैं। मंत्रियों को अपनी टीप अंग्रेजी में लिखने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। 

भारत सरकार के मंत्रालयों में कामकाज अंग्रेजी में होता है। मुख्यमंत्री कमलनाथ केन्द्र में कई बार केन्द्रीय मंत्री रहे। इससे उन्होंने सीएम सचिवालय में अंग्रेजी को बढ़ावा देना शुरू किया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ ने अपना पहला भाषण आईएएस सर्विस मीट में अंग्रेजी में दिया था। यहां मुख्य सचिव सहित अन्य आईएएस अफसरों ने भी अंग्रेजी में बोला था।

अंग्रेजी में कामकाज बढ़ने से मंत्रालयीन सेवा के सहायक सचिव, उप सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्हें इंग्लिश में टीम लिखने में दिक्कतें आ रही हैं। इससे प्रमुख सचिवों को निचले स्तर पर नोटशीट हिन्दी में और सीएम के पास भेजने के लिये अंग्रेजी में लिखना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *