लोकवाणी : मुख्यमंत्री ने महिलाओं कोे बराबरी के अवसर विषय पर की बातचीत

जांजगीर-चांपा
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मासिक रेडियो वार्ता कार्यक्रम लोकवाणी के तहत महिलाओं को बराबरी के अवसर विषय पर चर्चा की। जिले के नगर पालिका चांपा , जांजगीर-नैला, नगर पंचायत सारागांव, शिवरीनारायण, बाराद्वार सहित विभिन्न नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में लोकवाणी कार्यक्रम सुना गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत में  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सबको शुभकामनाएं दी।  उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में  महिलाओं की सशक्त भूमिका रही है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ अभियान के लिए भी छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सहयोग के लिए आभारी रहेगा।

जांजगीर के जिला पंचायत परिसर स्थित जिला संसाधन केंद्र में आकांक्षा परियोजना की छात्राओं ने लोकवाणी कार्यक्रम बड़े ध्यान से सुना। कार्यक्रम सुनने के बाद उन्होंने प्रत्येक प्रतिक्रिया भी कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा  मेघा ने कहा कि लोकवाणी कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आर्थिक समृद्धि के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी मिली। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को शिक्षित करने और समाज में  बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा हैं। रितु साहू ने कहा कि महिलाओं को समृद्धि की राह पर आगे बढ़ाने के लिए महिला स्व सहायता समूहों को बेहतर अवसर प्रदान किया जा रहा है। साथ ही समूह के द्वारा बनाए गए उत्पादों को बाजार में प्रोत्साहन मिल रहा है। साक्षी, आरती, मुस्कान, गौरी और निशा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहा है।

15 से 49 वर्ष तक की महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर एनीमिया और  रक्तअल्पता से मुक्त करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियानं चलाई जा रही है।  मालती और प्रिया ने कहा कि रिक्त पदों पर सीधी भर्ती किया जाना युवाओं के लिए बेहतर अवसर है। इसमें महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण और  आयु सीमा में छूट 10 वर्ष तक की छूट मिलने से सीधी भर्ती में महिलाओं को अच्छा अवसर मिला है। लोकवाणी के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार, छात्राएं दीव्यानी, माधुरी, गमलेष्वरी, तवी, राधिका, तुलसी, प्रिया, रूचिका, संध्या, ललिता, रितु, संघ्या ने भी लोकवाणी सुनकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *