लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार हाजीपुर में मुथूट फाइनेंस से 55 किलो सोना

 हाजीपुर                                                                                                                                                                                                        
वैशाली पुलिस हत्या और लूट की दो दर्जन घटनाओं के आरोपित धर्मेंद्र गोप और हाजीपुर में हुए सोना लूट के साथी बीरेंद्र शर्मा समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर ये जानकारी दी। गिरफ्तार किये गये धर्मेंद्र गोप और बीरेंद्र शर्मा के पास से लूट का सोना और कई हथियार भी बरामद किया गया है। 

वैशाली पुलिस ने बीरेंद्र शर्मा व अन्य को वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र से दबोचा। इसमें कई हिस्ट्रीशीटर व मोस्ट वांटेड लुटेरे भी शामिल हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने बीरेंद्र शर्मा के साथ लालगंज थाना क्षेत्र स्थित उसके पैतृक घर पर भी छापेमारी की, जहां खराब चापाकल को उखाड़ने पर सोना बरामद किया। बीरेंद्र शर्मा की तलाश मुजफ्फरपुर, वैशाली के अलावा बिहार के अन्य जिलों और बंगाल व राजस्थान पुलिस को भी थी। उसपर लूट व हत्या के कई केस हैं।
 

हाजीपुर से लूटा गया सोना पुलिस ने किया बरामद
पुलिस ने इनके पास से हाजीपुर के सिनेमा रोड में हुए सोना लूट का कई किलो सोना बरामद कर लिया है। इसकी पुष्टि तिरहुत रेंज के आईजी ने की है। बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय इस पूरी कार्रवाई की सीधी निगरानी कर रहा है। बता दें कि हाजीपुर स्थित मुथूट फाइनेंस से भी 55 किलो सोना लूटा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *