लता मंगेशकर ने दी थी ‘नकल ना करने’ की सलाह, तो अब हिमेश और रानू मंडल ने दिया ये जवाब

 नई दिल्ली                                                                                                                                   
सोशल मीडिया स्टार बनीं रानू मंडल पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। हाल ही में हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का पहला गाना 'तेरी मेरी कहानी' रिलीज हुआ है। इस गाने को रानू मंडल ने गाया है। रानू मंडल ने सॉन्ग लॉन्च के दौरान कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान हिमेश और रानू ने लता मंगेशकर की नकल ना करने की सलाह पर भी अपना रिएक्शन दिया। बता दें कि लता मंगेशकर ने कहा था,अगर किसी को उनके नाम या काम से फ़ायदा होता है तो उनके लिए ख़ुशी की बात है। लेकिन उन्होंने नवोदित गायकों को ओरिजिनल रहने की सलाह दी थी।

लता मंगेशकर के इस स्टेटमेंट पर हिमेश ने कहा, 'लता जी के इस बयान को पॉजीटिव तरीके से लिया जाना चाहिए। हर कोई किसी ना किसी से इंस्पायर होता है। लेकिन कोई भी लता जी नहीं बन सकता, वो बेस्ट हैं। लता जी का बयान आपको इंस्पायर कर सकता है, ये अच्छी बात है। किसी से इंस्पायर होने में और किसी को कॉपी करने में फर्क है। आज अगर कोई अरीजीत सिंह जैसा गाता है तो वो उनकी कॉपी नहीं कर रहा बल्कि उनसे इंस्पायर है। रानू मंडल पैदायशी टैलेंटेड हैं।'

रानू ने भी इस बारे में बात करते हुए कहा कि वो बचपन से लता जी के गाने गाती आई हैं। लता जी का ये गाना उनका पसंदीदा है। सभी उनसे कहते थे कि उनकी आवाज लता जी से मिलती है और वो खुद को भाग्यशाली समझती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *