लगाएं घर पर बना किवी स्किन टोनर, त्वचा रहेगी जवां-जवां

किवी हम में से कई लोगों का फेवरिट फल है। सेहत के लिए तो इसे सुपरफूड माना जाता है। सेहत का खजाना होने के साथ ही यह स्किन के लिए भी काफी अच्छा होता है। यह स्किन को हेल्दी रखता है और नरिश करता है। किवी एक बेहतरीन स्किन टोनर है जो आपकी स्किन को रिफ्रेश रखेगा।

चमकती और दमकती त्वचा के लिए किवी स्किन टोनर एक बेहतरीन फंडा है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। आपको बताते हैं किवी स्किन टोनर कैसे बनाते हैं।

किवी स्किन टोनर बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी।

-1 किवी
-4 चम्मच गुलाब जल
-1 चम्मच नींबू का रस
-2 चम्मच शहद

कैसे बनाएं
किवी को छीलकर मैश कर लें और उसका पेस्ट बनाएं।

इसमें नींबू का रस, गुलाब जल और शहद मिला लें।

इसमें थोड़ा पानी मिलाएं।

आपका किवी स्किन टोनर तैयार है। आप इसे रात को सोने से पहले चेहरे पर लगा सकती है।

किवी टोनर आपके स्किन का ग्लो मेनटेन रखता है। इसे आपकी त्वचा तरोताजा महसूस करती है और जवां-जवां दिखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *