लखनऊ से सपा की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी

 
लखनऊ

बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा का बिहार के पटना से टिकट कटने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनकी पत्नी पूनम सिन्हा सपा के टिकट से लखनऊ से चुनाव लड़ सकती हैं। हाल ही में भाजपा सांसद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि पूनम सिन्हा लखनऊ से सक्रिय राजनीति में उतर सकती हैं। इससे पहले पत्नी के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न ने कहा था कि पूनम अपने सामाजिक कार्य में लंबे समय से लगी हैं। उन्हें और उनके काम को हर कोई पसंद करता है। लोग चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें लेकिन समय बताएगा कि वह चुनाव लड़ेंगी कि नहीं।

सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें  
लखनऊ दौरे के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा सपा मुख्यालय गए थे और उन्होंने अखिलेश के साथ जय प्रकाश जयंती कार्यक्रम में भी शिरकत की थी। अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद यह अटकलें लग रही हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *