लकवाग्रस्त तेंदुए की वन विहार में माैत

भोपाल
 वन विहार नेशनल पार्क में एक मादा तेंदुए की माैत हाे गई है। यह तेंदुआ बालाघाट के मंगेझरी से 24 अप्रैल को लाया गया था। वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर एके जैन ने बताया कि इस तेंदुए काे लकवा लगा था। इसकी देखभाल के लिए एक जू कीपर काे लगाया था। वन्य प्राणी चिकित्सक अतुल गुप्ता अाैर वेटनरी डाॅ. एस के तुमडिया ने एक्सरे लिया था। उन्हाेंने पाया कि उसकी रीढ़ की हड्डी टूटी हुई थी।

उसमें सुधार की काेई गुंजाइश नहीं थी। उन्हाेंने बताया कि मादा तेंदुए ने 2 अगस्त से उसने मांस खाना छाेड़ दिया था। उसकी माैत साेमवार काे दाेपहर काे हाे गई थी। वन विहार प्रबंधन ने उसका पाेस्टमार्टम कराके अंतिम संस्कार कर दिया। तेंदुए का पाेस्टमार्टम वन्य प्राणी चिकित्सक अाैर एसअाेएस वाइल्ड लाइफ के डाॅक्टराें ने किया। शॉट पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियक अटैक बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *