राहुल के स्वागत में लगे पोस्टर्स, होर्डिंग हटाने सड़क पर किया प्रदर्शन

भोपाल 
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भोपाल आगमन के दौरान एक होर्डिंग को लेकर जमकर विवाद की स्थिति बनी। होर्डिंग में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण के रूप में दिखाया था, जबकि राहुल गांधी को राम के के अवतार में दिखाया था। इस होर्डिंग पर पुलिस की नजर पड़ते ही उसने कांग्रेस के नेताओं से होर्डिंग निकालने का कहा, इसके बाद पुलिस की मदद से होर्डिंग हटा दिया गया। बाद में इसे हटाने को लेकर कांग्रेस के कुछ युवा नेताओं ने सड़क पर भी प्रदर्शन किया। 

आज सुबह चेतक ब्रिज पर लगे एक होर्डिंग में कांग्रेसियों ने मर्यादा पार कर दी। इस होर्डिंग में प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण के रूप में दिखाया गया था। इनके साथ भाजपा के नौ नेताओं के चेहरे भी लगाए गए थे। इसी होर्डिंग में राहुल गांधी को राम के अवतार में दिखाया गया था। वे तीर कमान चलाते हुए इसमें बताए गए थे। इस होर्डिंग में लिखा गया था कि ‘चोरो तुम्हारी खैर नहीं, हम राम भक्त हैं, चोरो के अलावा किसी से बेर नहीं। ’ वहीं मोदी के रावण वाले रूप के नीचे चौकीदार ही चोर है… लिखा गया था। 

इस होर्डिंग पर पुलिस की करीब दो घंटे बाद नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस अफसरों ने जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बताया। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं के कहने पर पुलिस और कांग्रेस ने इसे निकाल दिया। होर्डिंग निकालना कांग्रेस के कुछ युवा नेताओं को रास नहीं आया और वे होर्डिंग हटाने का सड़क पर ही विरोध करने लगे। बाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के समझाने के बाद वे इस मामले पर चुप हो गए। 

किसानों को सही दाम नहीं मिलता,
युवाओं को सही काम नहीं मिलता।
जुमले-राजा के चौपट राज में,
किसी कर्मयोगी को सम्मान नहीं मिलता।https://t.co/iPeBHrPPrH

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 6, 2019

किसान बिना दाम के,
नौजवान बिना काम के,
जनता पूछ रही है मोदी जी आप किस काम के ..#JanAkankshaRally pic.twitter.com/47EJsbpfAI

— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 3, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *