राहुल की रैली में नहीं मिली एंट्री, कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे अनंत सिंह को झटका

 
पटना

जहां एक तरफ मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अनंत सिंह से किनारा करती हुई नजर आ रही है।

बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने दो टूक कह दिया है कि अनंत सिंह को पटना के गांधी मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली में स्थान नहीं मिलेगा। इस रैली का संबोधन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। साथ ही शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि टिकट के संबंध में पार्टी के आलाकमान निर्णय लेंगे।

अनंत सिंह लगातार मुंगेर से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। वह कांग्रेस के लिए रोड शो कर रहे हैं। दो दिन पहले पटना में अनंत सिंह ने सांसद अखिलेश सिंह के साथ रोड शो किए थे। साथ ही इसके पहले उन्होंने अपने गांव से लेकर मुंगेर तक रोड शो किया था।

गौरतलब है कि इससे पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अनंत सिंह को बैड एलिमेंट बता चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि बैड एलिमेंट्स की महागठबंधन में कोई जगह नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *