राहुल आज भोपाल में, किसानों से संवाद, , आम चुनाव का शंखनाद 

भोपाल
प्रदेश में शुक्रवार से लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरूआत होने जा रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी किसान आभार सम्मेलन में आठ फरवरी को आ रहे हैं। मप्र, राजस्थािन और छत्ती सगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद राहुल गांधी मप्र से आम चुनाव का शंखनाद करने जा रहे हैं तो इसका अपना खास संदेश भी है। तुलनात्मंक रूप से तीनों सरकारों में नाथ सरकार काम की अपनी गति और तेजी के कारण अव्वकल मानी जा रही है। यही कारण है कि शपथग्रहण के बाद राहुल गांधी तीनों राज्यों  में से पहले मप्र आ रहे हैं। वे यहां किसानों से संवाद करेंगे और कांग्रेस पर भरोसा जताने के लिए उनका आभार जताएंगे और यह भरोसा भी देंगे कि केन्द्रर में कांग्रेस की सरकार आई तो बचे हुए मुद्दों का भी निराकरण होगा। 

कांग्रेस ने जब वरिष्ठए नेता कमलनाथ को प्रदेश अध्य क्ष बना कर भेजा था तब उनके जिम्मेि संगठन को दुरूस्तो करने का जिम्मा  था। अब कमलनाथ संगठन के साथ सरकार भी चला रहे हैं। उन्हों ने गुटबाजी को साधते हुए कांग्रेस संगठन और सरकार को गुटनिरपेक्ष बनाया है। वे टॉरगेट ओरिएंटेड काम करने में जुटे हैं और यही कारण है कि नेतृत्वॉ ने लोकसभा चुनाव तक उन्हेंन ही प्रदेश अध्याक्ष बनाए रखने का निर्णय लिया है। तीनों राज्योंन में सरकारें एक साथ बनी थी मगर नाथ ने अपने अनुभव के आधार पर कार्यों की गहरी रेखा खिंच ली है। राजस्था न और छत्ती सगढ़ में सरकारों का काम वांछित गति नहीं पकड़ पाया है। यही कारण है कि राहुल गांधी पहले भोपाल आ कर नाथ सरकार का मनोबल बढ़ा रहे हैं। 

तैयारियां पूरी, संगठन दिखाएगा ताकत 

नेतृत्वा की मंशा के अनुरूप ही मप्र संगठन ने भी जंबूरी मैदान पर होने वाली राहुल गांधी की सभा के लिए पूरे मनोयोग से तैयारी की है। मंत्रियों ने भीड़ जुटाने के लिए प्रदेशभर के दौरे किए हैं। प्रदेश कार्यालय  में भी गांधी के दौरे के मद्देनजर बैठकें हो चुकी हैं। इस सम्मेलन में जहां राहुल किसानों का आभार जताएंगे तो पूरे प्रदेश से आए किसान आएंगे और राज्य सरकार द्वारा जय किसान ऋण माफी योजना लागू करने के लिए राहुल का अभिनंदन करेंगे। गौरतलब है कि नाथ ने पद संभालते ही राहुल गांधी की घोषणा को पूरा करते हुए करीब 55 लाख किसानों के दो लाख रूपए के कर्ज को माफ करने का फैसला किया है। सरकार के ऐसे ही फैसलों के साथ कांग्रेस लोकसभा चुनाव में वोट मांगने जनता के पास जाना चाहती है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *