6 महीने पहले भाजपा से कांग्रेस में आए नेता सरताज सिंह की खरी-खरी

भोपाल 
कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सरताज सिंह ने लोकसभा चुनाव में मिली पार्टी को करारी हार के बाद अपनों पर ही जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुटों में बटी हुई पार्टी है। यहां पर कार्यकर्ता पार्टी से ज्यादा अपने नेताओं को तवज्जो देते हैं। पार्टी की कार्यप्रणाली कमजोर होने की उन्होंने बात की है। वह राम मंदिर पर खुलकर नहीं बोलती है। 

आज मीडिया से बात करते हुए सरताज सिंह ने कहा कि कांग्रेस को देश की 80 फीसदी हिंदू जनता की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। कांग्रेस जानबूझकर राम मंदिर पर खुलकर नहीं बोलती है। यह चुनाव आस्था और आर्थिक मुद्दे पर लड़ा गया है। जिसमें मोदी सफल रहे । पुलवामा अटैक के बाद देश का माहौल बदला था। एयर स्ट्राइक ने देश की जनता का दिल जीत लिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूरी कार्यप्रणाली कमजोर है। उसके नेता और कार्यकर्ता गुटों में बंटे हुए हैं। यहां पर कार्यकर्ता पार्टी की जगह पर नेताओं को ज्यादा महत्व देते हैं, जो पार्टी के लिए ठीक नहीं है। गौरतलब है कि पूर्व सांसद सरताज सिंह विधानसभा चुनाव के वक्त भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *