राशिफल 4 जुलाई

मेष:

मेष राशि वालों को वाद-विवाद से बचना होगा। सोच-समझकर कार्य व्यवहार करें। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। परिजनो के साथ मनमुटाव ना हो, इस बात का ध्यान रखें। परिश्रम की अपेक्षा सफलता में कमी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाग्य 60% साथ देगा।
वृषभ:

पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। आज अचनाक धन लाभ होगा। यात्रा मंगलमय रहेगी। कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। परिजनों तथा मित्रों के साथ समारोह में उपस्थित हो सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का ध्यान रखें। धनप्राप्ति के योग हैं। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। भाग्य 70% साथ देगा।
मिथुन:

अचानक धन लाभ होगा। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना प्रारंभ करना शुभ रहेगा। आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज समय अनुकूल रहेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजयी होंगे। भाग्य 92% साथ देगा।

कर्क:

सोचा हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। यात्रा से लाभ होगा। आज शुरू किया गया काम सफल होगा। कार्य सिद्धि प्राप्त होगी। कुल मिलकार शुभ दिन रहेगा। मित्रों से लाभ होगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। अधिक विचार आपके मन को विचलित कर सकते हैं। आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यवसायियों के लिए आज का दिन लाभदायी है। भाग्य 75% साथ देगा।
सिंह:

उधार न दें, धन व्यय के योग है। यात्रा में कष्ट एवं मानसिक तनाव रह सकता है। नए वस्त्र और घर से संबंधित सामान खरीदने के पीछे धन खर्च हो सकता है। विदेश में रहनेवाले स्वजनों से अच्छा समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। भाग्य 62% साथ देगा।
कन्या:

कार्यों में आने वाली बाधएं दूर होंगी। शुभ समाचार मिलेगा। मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं। साहित्य-कला के प्रति आप में रुचि रहेगी। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यावसायियों को कारोबार में लाभ होगा। बाहर के खाने-पीने से परहेज रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। भाग्य 72% साथ देगा।
तुला:

कार्यक्षेत्र में सफलता और घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। मित्र एवं प्रियजन आपके प्रवास को आनंद से भर देंगे। नए वस्त्रों की खरीदारी के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। भाग्य 75% साथ देगा।
वृश्चिक:

भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक स्थल और अपने ईष्ट, देवी-देवताओं के दर्शन से मनोकमाना पूर्ण होगी। परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से आपके बहुत से कार्य पूरे होंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से व्यवसाय में लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। भाग्य 80% साथ देगा।
धनु:

यात्रा में सावधानी बरतें। चोट-चपेट और वाद-विवाद की आशंका रह सकती हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। व्यर्थ तनाव से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें। संपत्ति से संबंधित प्रश्नों के विषय में मन परेशान हो सकता है। यात्रा हो सके तो टालें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आकस्मिक धनखर्च हो सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।
मकर:

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक संबंधों से आप नरम हो सकते हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे। भाग्य 68% साथ देगा।
कुंभ:

क्रोध पर नियंत्रण रखें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। धन लाभ और अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। मन में उत्साह का संचार होगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाग्य 72% साथ देगा।
मीन:

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान सुख प्राप्त होगा और यात्रा में सफलता मिलेगी। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे। व्यावसायिक स्थल पर सहयोग मिलेगा। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ मिलेगा। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी लाभदायी दिन है। भाग्य 75% साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *