राशिफल 29 दिसंबर 2018

मेष:

आप का दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। धनलाभ के साथ आप लंबी अवधि के लिए धन का आयोजन भी कर पाएंगे। अगर आप व्यापार के साथ जुडे़ हुए हों तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे। शरीर एवं मन से आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। छोटी यात्रा या प्रवास भी हो सकता है।

वृषभ:

आप अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ ले पाएंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि में बढ़ोतरी होगी, तथा आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आप कोई शुभ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी दृढतापूर्वक आगे बढ़ पाएंगे। आर्थिक योजना अच्छी तरह बना पाएंगे।

मिथुन:

आज आप विचारों में खोए रहेंगे। माता एवं स्त्री सम्बंधित विषयों में अधिक भावुक हो सकते हैं। प्रवास के योग रहने पर भी यथासंभव प्रवास को टालें। स्त्रियों एवं तरल पदार्थों के मामले में सावधानी बरतें । मानसिक थकान की अनुभूति रहेगी एवं विचारो में असमंजस रहेगा। वाद-विवाद से बचना होगा।

कर्क:

आज का दिन शुभ रहेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों एवं स्वजनों से मुलाकात होगी। प्रियजनों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। पर्यटन के लिए मित्रों तथा परिवारजनों के साथ योजना बन सकती है। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह:

आर्थिक रूप से दिन लाभदायी रहेगा। व्यय अधिक होगा। परिवारवालों से अच्छा सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों का व्यवहार अनुकूल रहेगा। आँख या दांत सम्बंधी पीड़ा से राहत का अनुभव करेंगे। उत्तम भोजन प्राप्त होगा। कार्यो में सफलता मिलने की संभावना है।

कन्या:

गणेशजी कहते हैं कि दिन मध्यम फलदायी होगा। विचारों की समृद्धि बढे़गी। लाभकारी तथा मेलजोल भरे संबंध आप वाणी की सहायता से बना सकेंगे। व्यावसायिक रूप से दिन लाभदायी रहेगा। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ ले सकेंगे। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। उत्तम वैवाहिक जीवन के सुख की अनुभूति होगी।

तुला:

आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। असंयमित और अव्यवहारिक शब्दों के प्रयोग से बचें। दुर्घटना से सावधान रहें। खर्च अधिक रहेगा। व्यावसायिक व्यक्तियों के साथ उग्र विवाद होने की आशंका है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानी बरतें। सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है।

वृश्चिक:

आज का दिन शुभ रहेगा रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। विवाह योग्य युवक-युवतियों को योग्य जीवनसाथी मिल सकते हैं। संतान तथा जीवनसाथी से लाभ होगा। उपहार मिलने प्रसन्न होंगे। उच्च अधिकारियों की कृपा रहेगी। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

धनु:

आज कार्य में सफलता पाने का दिन है। नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। व्यापारी अपने बिजनस का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद और संतोष रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर:

बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे। साहित्य तथा लेखन की प्रवृति को गति मिलेगी। शरीर में बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे। संतानों की समस्या चिंता का कारण बनेगी। लंबी यात्रा की संभावना है। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ गहरी चर्चा में न उतरने और गलत खर्च से बचने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कुंभ:

अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें। स्वास्थ्य नरम रहेगा। परिवार में मतभेद होने की संभावना है। खर्च की मात्रा बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव करेंगे। इष्टदेव की आराधना करें, राहत महसूस करेंगे।

मीन:

व्यापारियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। व्यवसाय में साझेदारी करना भी आपके लिए शुभ रहेगा। साहित्य, कला और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों की सृजन क्षमता निखरकर सामने आएगी। पार्टी, पिकनिक के माहौल में मनोरंजन प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्यजीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। नए वस्त्राभूषण या वाहन की खरीदारी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *