राशिफल 31 अगस्त

मेष:

कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं पर उपाय करके घर से निकलें तो लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन लाभदायी गुजरने के आसार हैं। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज भाग्य 67 % साथ देगा।

 वृषभ:

वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, आवेश में आकर कोई फैसला न लें। सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। भाग्य 55 % साथ देगा।
मिथुन:

आपका पूरा दिन मंगलमय बीतने की संभावना है। मेहनत की अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होने के संकेत हैं। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। भाग्य 85 % साथ देगा।

कर्क:

धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। धन निवेश से लाभ होगा। आज किसी को उधार न दें, परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य 79 % साथ देगा।
सिंह:

उच्चाधिकारी का सहयोग मिलने से आज आपका उत्साह बना रहेगा। लंबे समय से चली आ पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की गुंजाइश है। भाग्य 74 % साथ देगा।
कन्या:

अत्यधिक खर्च से बचने की जरूरत है। कार्यों में बाधाएं आने की भी आशंका है। आपको व्यर्थ की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। भाग्य 62 % साथ देगा।
तुला:

ग्रह-नक्षत्र विशेष लाभ के साथ कार्यों की पूर्णता होने के संकेत दे रहे हैं। यहां तक कि जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ हो सकता है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के चलते आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा। दिन उन्नतिदायक है। भाग्य 90 % साथ देगा।
वृश्चिक:

पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी। आपके मान-सम्मान के साथ यश में भी वृद्धि होगी। कार्यों में रुचि बनी रहेगी। आपके लिए दिन सफलता एवं नई योजना से भरा रहेगा। सुख के साधन बढ़ेंगे। भाग्य 83 % साथ देगा।
धनु:

भाग्य आज आपका साथ देगा। अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। पराक्रम में वृद्धि के साथ विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। दिन मंगलमय है। भाग्य 94 % साथ देगा।
मकर:

आज कहीं भी जाएं सतर्क रहकर काम करें। दिनभर सावधानी के साथ काम करने की जरूरत है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। संभव हो तो यात्रा न करें। वाहन धीमी गति से चलाएं, चोट-चपेट लग सकती है। भाग्य 50 % साथ देगा।
कुंभ:

प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं। अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें आपको पूर्ण रूप से लाभ होने की संभावना है। परिवार का भी साथ मिलेगा। भाग्य 92 % साथ देगा।
मीन:

अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी खुशी में दोगुनी वृद्धि होगी। उन्नतिदायक दिन है। आपकी सफलता देखकर आपके शत्रु बलहीन रहेंगे, वे आपसे जलन महसूस कर सकते हैं। आय-सम्पति के लिए आज का दिन शुभ है। भाग्य 73 % साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *