राशिफल 28 मई 2019

मेष:

आज चंद्रमा मध्याह्न तक कुंभ राशि में संचार करेगा और मध्याह्न के बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा। ऐसे में आज का दिन बहुत से लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ लोगों के लिए दिन का पहला भाग अधिक अनुकूल रहेगा तो कुछ लोगों के लिए दोपहर के बाद का समय शुभ रहेगा। आज खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है, अतः वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रवास–पर्यटन का योग है। आज महिला वर्ग से लाभ होगा। भाग्य 95% साथ देगा।

वृषभ:

आज विशेष उन्नतिकारक दिन है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन आनंद और उल्लास में बीतेगा। कोई भी रुका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो, आज प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। आपके सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। भाग्य 90% साथ देगा।

मिथुन:

कल जो आपका कार्य नहीं बना, वह आज बनने की संभावना है। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी, कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन हो सकता है। घर के कार्यों के पीछे व्यय हो सकता है। बाहर के खान-पान से बचें। भाग्य 78% साथ देगा।

कर्क:

यात्रा का योग है। भाग्य का साथ, उन्नतिकारक दिन होगा। बिगड़े कार्य बनने लगेंगे, आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी, समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्य और यात्रा पर जाने से आनंद होगा। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशावालों को लाभ मिलेगा। भाग्य 88% साथ देगा।

सिंह:

आज अपनी प्रिय वस्तुओं जैसे मोबाइल, गहना या फिर जरूरी कागज आदि का ध्यान रखें, लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है। गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। दोपहर बाद परिजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। धन का व्यय हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 60% साथ देगा।

कन्या:

प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। मित्रों और स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। भाग्य 82% साथ देगा।

तुला:

आप का दिन शुभफलदायी है। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बना सकेंगे। प्रियपात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आभूषण, आमोद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन खर्च हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आय के नए साधन बनेंगे, संघर्ष करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य 78% साथ देगा।

वृश्चिक:

आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे और नई योजनाएं लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता होगी। दोपहर बाद परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ सकता है। आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। परिजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है। आकस्मिक धन के खर्च की आशंका है। भाग्य 62% साथ देगा।

धनु:

क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। धर्म का काम करने में खर्च हो सकता है। कार्यभार अधिक हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। दोपहर बाद व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। भाग्य 60% साथ देगा।

मकर:

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, मनोबल बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। भरोसेमंद व्यक्ति से लाभ आज अवश्य लें। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। संतान की पढ़ाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव हो सकता है। भाग्य 85% साथ देगा।

कुंभ:

आज अचानक धनागमन हो सकता है। धन निवेश भी कर सकते हैं। शेयर आदि में धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। आमोद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन व्यय हो सकता है। भाग्य 65% साथ देगा।

मीन:

आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा, मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। व्यापारीवर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभलकर रहें। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें। आध्यात्मिक विचारों का पालन करें। भाग्य 75% साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *